ख़र्च कम उत्पादन ज़बरदस्त ! हार्वेस्टिंग का ख़र्चा काटकर २३२६० रुपए का पेमेंट मिला है।
कारले, करेला, Bitter guard ख़र्च कम उत्पादन ज़बरदस्त। अमोल राउत आरणगाँव तहसील केज ज़िला बीड, किसान भाई को कम्पनी के बिज़नेस कोआर्डीनेटर प्रमोद बोर्डे सर ने मल्टीप्लायर के साथ प्रकृतिक खेती के फ़ायदे बताए। किसान भाई ने ३० आर क्षेत्र में करेला फ़सल लगाई और पहले दिन से कम्पनी शेड्यूल के हिसाब से नियोजन रखा। हर महीने एक किलो मल्टीप्लायर ज़मीन से दिया है और प्रत्येक आठ दिन के अंतर से छिड़काव किया है। किसान भाई ने रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम से कम करने के बावजूद फ़सल तेज़ी से बढ़ रही है। फ़सल छोटी थी तब तक किड रोग की समस्या दिखाई दी, परंतु जैसे-जैसे फ़सल बढ़ने लगी, किड रोग लगभग समाप्त हो गए। आप फ़ोटो देखिए फ़सल का एक-एक पत्ता पूरी तरह से स्वस्थ और हराभरा दिखाई दे रहा है। रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम होने से तथा किड रोग पर ख़र्च होनेवाले पैसों की बचत और अच्छा उत्पादन लेने के लिए दूसरे कोई उत्पादन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा, परिणामस्वरूप लागत ख़र्च में भारी बचत हुई। उत्पादन बढ़कर मिल रहा है, हार्वेस्टिंग का ख़र्चा काटकर २३२६० रुपए का पेमेंट मिला है।